दिन में ज्यादा नींद आए तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 17:07

ज्यादा नींद को भगाने के कुछ सुपर इफेक्टिव तरीके

1. कॉफी: नींद भगाने के लिए कॉफी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। NCBI (National Center for Biotechnology Information) की वेबसाइट पर मौजूद एक रिसर्च के अनुसार, कॉफी में कैफीन की मात्रा पाई जाती है। कैफीन का सेवन सीधे मस्तिष्क प्रणाली पर प्रभाव डालता है। यह दिमाग और तंत्रिका प्रणाली की एक्टिविटी बढ़ाने के लिए जाना जाता है। यह रिफ्रेश करने के साथ नींद को दूर करने में मदद कर सकता है।

2. पानी: रिसर्च के अनुसार, पानी कम पीने से शरीर में थकान और किसी काम में ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होने के साथ हर वक़्त नींद आने की परेशानी हो सकती है। ऐसे में दिनभर में पर्याप्त पानी पीना लाभकारी साबित हो सकता है।

3. एक्सरसाइज: हाइपरसोमनिया की एक वजह मोटापा है। ऐसे में हाइपरसोमनिया से पीड़ित व्यक्ति प्रतिदिन आधे से एक घंटे तक किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे वजन को नियंत्रित रखने के साथ व्यक्ति तरोताजा भी महसूस कर सकता है।

4. शॉवर: जब शरीर में थकान महसूस होती है, तो नींद आने लगती है। ऐसे में शॉवर लेना फायदेमंद हो सकता है। नहाने से मूड रिफ्रेश होता है, जो नींद को भगाने में मददगार हो सकता है। इस प्रकार शॉवर लेने से बहुत अधिक नींद आने के कारण होने वाली थकान से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

5. झपकी लेना: नींद आने पर एक छोटी सी झपकी लेना भी नींद से दूर रखने में सहायक हो सकता है। असल में, एक छोटी झपकी सुस्ती और उनींदापन को दूर करने के साथ नींद को दूर करने में मददगार हो सकती है। रिसर्च की माने तो एक छोटी झपकी मेमोरी को तेज करने के साथ बेहतर कार्य क्षमता जैसे फायदे प्रदान कर सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info